हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। पेट में सूजन आने की शिकायत मिली है। जांच के लिए प्रेमानंद महाराज को पैथोलॉजी सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी जांच हुई। इधर प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने से शिष्य चिंतित हो गए। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। देहरी की पूजा की गई। जो करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान राधा नाम का जाप किया गया। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने प्रेमानंद महाराज को ब्रज की विभूति बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। जिनके पेट में सूजन की शिकायत मिली। डॉक्टरों की सलाह पर प्रेमानंद महाराज को बिरला मंदिर स्थित पैथोलॉजी ले गए। जहां उनकी जांच की गई। जांच के समय किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान एक डॉक्टर थे। जांच में क्या निकला? इसकी जानकारी नहीं हो पाई। बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा की तरफ से आयोजित विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें प्रेमानंद महाराज के शिष्य संत महा माधुरी दास और नवल नगरी दास भी शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी, मंदिर के पदाधिकारी, शिष्यों ने राधा नाम का जाप किया और जल्द ठीक होने की कामना की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
