हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बा स्थित चंद्रकुंड पर दीपोत्सव मेला और भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने किया। नगर पंचायत छाता अध्यक्ष लक्ष्मी देवी व प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा के संयोजन में चंद्र कुंड पर 21000 दीपक सजाए गए। श्रीराम की पूजा नरदेव चौधरी ने की। उन्होंने विकास कार्यों की शिलापटिका का भी अनावरण किया। कान्हा भैया ने नरदेव चौधरी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भजन गायक देवी देवकी ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन श्याम सुंदर अकिंचन ने किया। इस दौरान राधाचरण, कंजर डॉक्टर, सुरेंद्र कुमार, डॉ. प्रहलाद, देशराज जादौन, रामकिशन, त्रिलोकी, कालीचरण, भोला, प्रमोद बाबू आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
