हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के केडी मेडिकल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल द्वारा मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अकबरपुर के समीप स्थित अस्पताल में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि ओपीडी की सुविधा निशुल्क और भर्ती होने पर गरीब मरीजों के लिए बेड का कोई चार्ज नहीं है। अधिकतर जांच भी निशुल्क कराई जा रही हैं। चिकित्सा के साथ-साथ दिन में तीन बार पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन भी मरीज के लिए निशुल्क वितरण होता है। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक शल्य चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी सहित अन्य सभी सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, नवीनतम थूलियम लेजर मशीन और फ्लेक्सिबल यूरेटेरोस्कोपी मशीनों सहित एंडोब्रोन्कियल अल्ट्रासाउंड (ईबीयूएस) जैसी विश्वस्तरीय तकनीक 24 घंटे उपलब्ध हैं। इन आधुनिक मशीनों से बिना चीर-फाड़ के कई जटिल ऑपरेशन संभव हो गए हैं7 वार्ता में डीन और प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एके जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, एसपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
