हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की अनाज मंडी में लगातार बढ़ रही धान की आवक से लग रहे जाम के कारण बृहस्पतिवार को फल-सब्जी मंडी में फल-सब्जी की खरीद फरोख्त नहीं हो सकी। इससे त्रस्त सब्जी आढ़तियों एवं फुटकर विक्रताओं ने मंडी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। वही मंडी के चारों ओर जाम लगने से लोग परेशान हो उठे। वहीं कई किसान अपने धान को होडल मंडी बेचने के लिए ले गए। मंडी परिसर में धान की आवक बढ़ने पर मंडी कर्मचारियों ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फसल लेकर पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी लाइन लगने से मंडी में आने-जाने वाले रास्ते और नगर के चहुंओर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। आढ़तियों के फड़ों पर पहले से ज्यादा माल होने के कारण किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
जाम के कारण फल-सब्जी मंडी में वाहन नहीं घुस सके। इससे फल-सब्जी की खरीद फरोख्त नहीं हो सकी। सब्जी आढ़तियों एवं फुटकर विक्रताओं ने मंडी कार्यालय पर हंगामा किया। फल-सब्जी मंडी परिसर में दो दिन बाद आतिशबाजी के 40 से अधिक फड़ लगेंगे। इससे जाम के हालात और बदतर हो जाएंगे। सब्जी आढ़तियों ने समस्या के निदान की मांग की है। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष ऊधम सिंह ने कहा कि अगर मंडी में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली तो उस पर 5100 रुपये का जुर्माना आढ़तिया वसूल किया जाएगा। माल उतारने के लिए तड़के 2 से दोपहर 2 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी में आएगे। शाम 4 से रात 11 बजे तक ट्रकों में धान की लोडिंग और रवानगी होेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
