हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के सहयोग से संयुक्त भारतीय धर्म संसद के अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए धर्म यात्रा अब ब्रजभूमि पहुंचने जा रही है। यह यात्रा 11 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से आरंभ हुई थी, जो विभिन्न तीर्थ स्थलों से होते हुए कल (16 अक्टूबर) की सुबह नौ बजे मथुरा पहुंचेगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिन्दू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह धर्म यात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन समाज की एकता और धार्मिक जागरण का प्रतीक है। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मथुरा में धर्म यात्रा के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा का भव्य स्वागत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले किया जाएगा। धर्म यात्रा गुरुवार, 16 अक्टूबर की सुबह नौ बजे केडीएस. इंटरनेशनल स्कूल, सलेमपुर रोड (जयगुरुदेव मंदिर के पीछे) पहुंचेगी। यहां सुबह 10:30 बजे से एक सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में धर्माचार्यगण, संत, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रमुख लोग भाग लेंगे। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “यह यात्रा पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संदेश फैलाने और सनातन समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी। ब्रजभूमि में इसका आगमन एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
