हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के महमदपुर गांव में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। घर में टीवी देख रही दो सगी बहनों को मचान से निकले एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन दोनों बहनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बड़ी बहन डॉली ने दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बहन अबनी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सांपों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन से कदम उठाने की मांग की। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में सांपों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है।
7455095736
 
  Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes

 
 