• Fri. Oct 31st, 2025

15 अक्टूबर को अक्षत महोत्सव:सनातन एकता पदयात्रा निकलेगी, बागेश्वर बालाजी-बांके बिहारी मिलन का कार्यक्रम घोषित

ByVijay Singhal

Oct 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के तत्वावधान में एवं ब्रज सेवा फाउंडेशन के आतिथ्य में रविवार को श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन रोड, मथुरा में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रद्धेय बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा संचालित “श्री बागेश्वर बालाजी – बांके बिहारी मिलन” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित “सनातन एकता पदयात्रा” हेतु आमंत्रण स्वरूप होने वाले 15 अक्टूबर को “अक्षत महोत्सव” की औपचारिक घोषणा की गई। आयोजकों ने बताया कि ब्रजभूमि में आगामी दिनों में यह महोत्सव अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की एकता, अध्यात्म, गौ-संवर्धन और राष्ट्रीय समरसता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता पर विशेष बल दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “गौ माता सनातन धर्म की आत्मा हैं” और उनके प्रति श्रद्धा एवं सेवा भाव जागृत करना ही इस आयोजन की मूल भावना है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन का माध्यम बनेगा। ब्रजभूमि की पावन धरती पर यह “अक्षत महोत्सव” एकता, आस्था और संस्कृति के संगम का साक्षी बनेगा, जो सनातन धर्म की अमर परंपरा को नई दिशा प्रदान करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.