हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में पहले से ही आसमान छू रहीं भूमि की कीमतें दीपावली से पहले सातवें आसमान पर पहुंच सकती हैं। नए सर्किल रेटों से कीमतों में आठ से दस प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके लिए राजस्व के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। भूमि के मौजूदा सर्किल रेट और बाजार दर के आंकलन के बाद नए सर्किल रेट तय किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कृषि, व्यवसायिक और आवासीय जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। छह अक्टूबर को हुई बैठक के बाद राजस्व विभाग ने सभी तहसीलों में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।एडीएम एफआर डा. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। सर्वे के दौरान भूमि के बाजार के और सर्किल रेट में अंतर का आंकलन किया जाएगा। अंतर की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। दरें तय कर आपत्तियां मांगी जाएंगी और आपत्ति निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट तय कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार सर्किल रेट निर्धारित करने से पूर्व अंतरजनपदीय सीमा के सर्किल रेट का भी मिलान किया जाएगा। सीमा के दोनों ओर के सर्किल रेट के अंतर का भी आंकलन होगा। अंतर को कम करने का प्रयास करते हुए सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे। राजस्व विभाग को जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नए सर्किल रेट दीपावली से पहले लागू करने की तैयारी है।
7455095736
 
  Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes

 
 