हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में खंदौली-बलदेव रोड स्थित टेढ़े-मेढ़े बाबा आश्रम हथकौली परिसर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गयी। इस कथा का आयोजन बह्मलीन संत टेढ़े-मेढ़े बाबा के आश्रम में किया जा रहा है। कथा वाचक वृंदावन परिक्रमा मार्ग निवासी मोहिनी कृष्ण दासी ने व्यास गद्दी का पूजन कर कथा का प्रारंभ किया। कथा आरंभ से पूर्व भक्तों ने पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए।
प्रथम दिवस की कथा में मोहिनी कृष्ण दासी ने भागवत कथा के महात्म को भावपूर्ण ढंग से समझाया और विभिन्न प्रसंगों व उदाहरणों सब माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण व नारद जी आदि इष्ट देव की लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान कथा वाचक मोहिनी ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस कथा के परीक्षित रामू सिकरवार एवं उनकी धर्मपत्नी हैं। शिवम एवं संगीतकारों ने कथा की व्यवस्थाओं को संभाला।
आयोजन में समस्त ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आश्रम पर साधु संतों की सेवा की जा रही है।
7455095736
