• Wed. Feb 18th, 2026

राजस्व कार्यों में मथुरा का प्रदर्शन बेहतर, विकास कार्यों में मैनपुरी आगे

ByVijay Singhal

Oct 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सितंबर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में इस बार मथुरा ने राजस्व कार्यों में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं विकास कार्यों की रैंकिंग भी सुधरी है। हालांकि विकास कार्यों में मैनपुरी ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। आगरा मंडल में विकास कार्यों में आगरा और राजस्व कार्यों में फिरोजाबाद सबसे फिसड्डी रहा। प्रत्येक माह विकास और राजस्व कार्यों के आधार पर प्रदेश के 75 जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की जाती है। सितंबर में कराए गए कार्यों के आधार पर शुक्रवार को शासन ने रैंकिंग जारी कर दी। इसमें राजस्व कार्यों के आधार पर मथुरा उत्तर प्रदेश में चौथे और आगरा मंडल में पहले पायदान पर रहा। वहीं मैनपुरी प्रदेश में 16वीं रैंक के साथ मंडल में दूसरे, आगरा 57वीं रैंक के साथ मंडल में तीसरे और फिरोजाबाद 65वीं रैंक के साथ मंडल में सबसे नीचे रहा। विकास कार्यों की अगर बात करें तो यहां मैनपुरी ने बाजी मार ली। मैनपुरी प्रदेश में दूसरी रैंक के साथ ही मंडल में भी टॉप पर रहा। इसके बाद फिरोजाबाद को 7वीं, मथुरा को 35वीं और आगरा को 43वीं रैंक हासिल हुई। मथुरा को अगस्त माह के आधार पर 42वीं रैंक हासिल हुई थी, जो इस बार सुधरी है। वहीं, आगरा का प्रदर्शन विकास कार्यों में सबसे खराब रहा। चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम ने कहा, मथुरा ने इस बार राजस्व कार्यों में प्रदेश में चौथा और विकास कार्यों में 35वां स्थान प्राप्त किया है। बाढ़ के चलते विकास कार्य प्रभावित हुए। अब तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं, इससे रैंकिंग सुधरी है। इस बार विकास कार्यों में भी टॉप-10 में स्थान बनाने का प्रयास रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.