• Wed. Feb 18th, 2026

स्वदेशी मेले से वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा

ByVijay Singhal

Oct 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज में हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावट और दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का स्वदेशी मेला लगाया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना, उद्योगों को बढ़ावा और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मेले का शुभारंभ किया। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वदेशी मेला भारतीय परंपरा, संस्कृति को न केवल मंच प्रदान करेगा, बल्कि छोटे कारीगर, उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, अपने आस-पास के निर्माताओं का समर्थन करें, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि इससे मथुरा के स्थानीय उत्पाद देशभर में अपनी पहचान बनाएंगे, यही इस मेले की सफलता होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहा है। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि देश तभी सशक्त बनेगा, जब गांव-गांव का उद्योग सशक्त होगा और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि स्वदेशी से आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देते हुए मेले की सराहना की। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री ने कई करोबारियों को उद्योग स्थापित करने के लिए चैक आवंटित किए। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, निरंजन सिंह धनगर, पन्नालाल गौतम, चेतन स्वरूप पाराशर समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.