हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जांच शुरू कर दी है। माधोपुर के समीप वेटेरिनरी विवि की काफी जमीन है। इस पर आसपास के लोगों के पशु चरने चले जाते हैं। बताते हैं कि इसको लेकर वेटेरिनरी विवि प्रशासन से यादवों के पशु चराने की शिकायते की जाती है,जबकि माधोपुर के लोगों के भी पशु वहां चर आते हैं। इसी बात को लेकर सर्वेश यादव व जाटव समाज के मैदान सिंह के मध्य गुरुवार सुबह कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। जमकर लाठी, डंडे चलने के साथ ही ईटें फिंकी। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अश्वनी कुमार ने बताया कि वेटेरिनरी की जमीन पर पशुओं को चराने की बात को लेकर सर्वेश और मैदान सिंह पक्ष में गुरुवार सुबह विवाद हो गया। लाठी, डंडे चलने से एक पक्ष से विमल, विन्नू, गौरव, सर्वेश और दूसरे पक्ष के मैदान सिंह, बहादुर घायल हो गए। इन्हें उपचार को भिजवाया गया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
