• Wed. Feb 18th, 2026

अग्रसेन मेले में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

ByVijay Singhal

Oct 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में  गणेशबाग मैदान में अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, कोसीकलां पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कर किया। मेले में आयोजित सांस्कृ़तिक कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभाओं और सामान्य ज्ञान, शतरंज मेंहदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खान-पान की स्टालों के अलावा कुलदेवी माता लक्ष्मी आशीर्वाद लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष राकेश बंसल, कृष्णकांत अग्रवाल, पवन, डॉ. राजेश अग्रवाल, मोहन नारायण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल, हेमेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष राकेश बंसल ने आभार व्यक्त किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.