• Wed. Feb 18th, 2026

शूटिंग प्रतियोगिता में मथुरा महिला और पुरुष वर्ग ने बाजी मारी

ByVijay Singhal

Oct 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा जोन आगरा की 28वीं अन्तर्जनपदीय अलार्म एफिशिएंसी रेस, शूटिंग एवं असाल्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भरतपुर स्थित आर्मी बट में शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 300 मीटर महिला-पुरुष शूटिंग और 200 मीटर महिला वर्ग में मथुरा ने बाजी मारी। पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि इंसास गन से 100 मीटर पुरुष वर्ग में कासगंज के राघवेंद्र सिंह प्रथम, एटा के सुनील कुमार द्वितीय, 200 मीटर में अलीगढ़ के सुनील कुमार प्रथम, आगरा के निखिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 300 मीटर विग बोर में मैनपुरी के अमित अत्री प्रथम, एटा के उम्मेद सिंह द्वितीय, 300 मीटर थ्री पी पुरुष वर्ग में कासगंज के अर्जुन सिंह प्रथम, मथुरा के शनि यादव द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 25 मीटर पिस्टल में कासगंज के राघवेंद्र सिंह प्रथम, मथुरा के शिवम दुबे द्वितीय, 50 मीटर पिस्टल में मथुरा के विजय चौहान प्रथम, कासगंज के हिरदेश विहान द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर इंसास गन महिला वर्ग में आगरा की रोमी प्रथम, मथुरा की संध्या मिश्रा द्वितीय और वंदना यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में मथुरा की संध्या मिश्रा प्रथम, आगरा की बुसरा द्वितीय, 300 मीटर में मथुरा की वंदना प्रथम और कुसुम वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में हाथरस के मानेंद्र सिंह प्रथम, मैनपुरी के रवि कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 50 मीटर पिस्टल में मथुरा के ब्रजेश कुमार प्रथम, अलीगढ़ के सुनील कुमार द्वितीय, 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष वर्ग में मैनपुरी के दीपक कुमार प्रथम, फिरोजाबाद के विनीत कुमार द्वितीय, पुरुष वर्ग 50 मीटर राइफल थ्री पी पोजीसन में हाथरस के विनोद कुमार प्रथम, मथुरा के यादवीर सिंह द्वितीय, 25 मीटर पिस्टल में हाथरस के अनुज कुमार प्रथम, फिरोजाबाद के कुलदीप सिंह द्वितीय, महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में कासगंज की मीना सिंह प्रथम, अलीगढ़ की मोनिका शर्मा द्वितीय, 10 मीटर एयर रायफल में अलीगढ़ की मोनिका शर्मा, मथुरा की राधा शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.