• Wed. Feb 18th, 2026

गोकुल में राधाकृष्ण के स्वरूपों के संग ब्रिजरानियों ने किया महारास

ByVijay Singhal

Oct 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  गोकुल में कृष्ण प्रिया ब्रजराज संगठन द्वारा महारास का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आईं सैकड़ों ब्रिजरानियों ने श्रीकृष्ण व राधारानी के स्वरूपों संग रास का अलौकिक आनंद प्राप्त किया। अलीगढ़ से आईं बबीता यादव ने बताया कि द्वापर युग में भोलेनाथ ने श्रीकृष्ण की प्रेरणा से माता पार्वती के साथ ब्रजभूमि पर महारास किया था। उसी परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर गोकुल में रास करती हैं। रास के दौरान अनुभूति होती है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण उनके संग रास कर रहे हैं। आयोजन में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा यादव, सीमा यादव, राजेश्वरी यादव, प्रीति यादव, पुष्पा यादव, शिप्रा यादव, राधिका यादव व नरेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.