• Wed. Feb 18th, 2026

अग्रवाटिका में गरबा रॉक्स उत्सव में झूमीं महिलाएं

ByVijay Singhal

Oct 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा नवदुर्गा पर्व के उपलक्ष्य में अग्रवाटिका में भव्य गरबा रॉक्स उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताजी की छवि विराजमान कर गरबा, धुनुची और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मीरा मित्तल, महामंत्री नविता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मीरा ब्लू डार्ट और अंजली गुप्ता ने नारायण स्तुति के साथ किया। संयोजिका रश्मि अग्रवाल ने मंच संचालन किया। जबकि पूजा अग्रवाल ने सुंदर रंगोली और सजावट से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। देविका खंडेलवाल, रजनी, अंजना गुप्ता, मीनू, मोना, चेतन और सीमा ने मनमोहक गरबा प्रस्तुत किया। शालिनी अग्रवाल, प्रीति, रत्ना, पूनम, रूबी और पिंकी ने ””कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे”” पर महारास कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। पंक्चुअलिटी विजेता के रूप में माधुरी अग्रवाल, राजश्री गौतम और अन्य प्रतिभागी सम्मानित की गईं। उपस्थित महिलाओं ने चटपटी चाट और गीत-संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ निकाला गया। जिसमें सुनीता रानी ने प्रथम, अनुपम गुप्ता ने द्वितीय और रजनी पायल ने तृतीय पुरस्कार जीता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.