पवनवेग समाचार ब्यूरो चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्हें यहां पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ से उन्हें आगे निकाला। फिल्म अभिनेता नें ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान सेवायतों ने उन्हें प्रसादी और पटका दिया। बुधवार सुबह बांके बिहारी मंदिर पहुँचे अभिनेता शक्ति कपूर ने गर्भ गृह में विराजमान भगवान के दर्शन किए। शक्ति कपूर करीब 5 मिनट तक ठाकुरजी को निहारते रहे। इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह के बाहर देहरी पर इत्र लगाया और लगभग 15 मिनट तक मंदिर में रहे। अभिनेता शक्ति कपूर के मंदिर पहुँचने पर उनके समर्थकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इससे पहले मंगलवार देर शाम, शक्ति कपूर ने स्थानीय एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कदम्ब पाइप’ ब्रांड की लॉन्चिंग की। यह ब्रांड 50 वर्ष पूर्व ‘गिर्राज पाइप स्टोर’ के रूप में एक छोटी दुकान से शुरू हुआ था और अब ‘कदम्ब पाइप उद्योग’ के रूप में एक नए मुकाम पर पहुँचा है। इस लॉन्चिंग समारोह में अभिनेता शक्ति कपूर के साथ-साथ मांट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने भी शिरकत की और ब्रांड को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
