• Wed. Feb 18th, 2026

संत प्रेमानंद महाराज का कैसा है स्वास्थ्य, खुद उन्होंने दिया हेल्थ अपडेट

ByVijay Singhal

Oct 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राधानाम का प्रचार प्रसार कर देश दुनिया में ख्याति प्राप्त कर लोगों को सनातन की राह पर चलने की दिशा दिखाने वाले संत प्रेमानंद ने पिछले दिनों रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्यितकाल के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद से संत के अनुयायी और देश के विभिन्न प्रांतों से दर्शन को आने वाले भक्तों में मायूसी छा गई। इंटरनेट मीडिया पर संत प्रेमानंद के भ्रामक वीडियो प्रसारित होने लगे। किसी वीडियो में उन्हें आईसीयू में भर्ती दिखाया जा रहा है तो किसी में अस्पताल में उपचार चलता दिख रहा है। मंगलवार सुबह एकांतिक वार्ता में खुद ही संत प्रेमानंद ने इसका खंडन किया, कहा कि जो लोग हमें अस्पताल में भर्ती बता रहे हैं। वह देखें हम एकांतिक वार्ता में लगातार स्वस्थ्य दिख रहे हैं। संत ने कहा, कि कलियुग का कुछ ऐसा प्रभाव हो गया है कि झूठ का अधिक चलन हो गया है। पता नहीं चलता लोग सत्य बोल कब रहे हैं। सत्य बोलना बहुत कठिन हो गया है। जहां हमें विश्वास है, वहां भी झूठ का प्रयोग हाे रहा है। हमें झूठ से बचना चाहिए। आज हम कह सकते हैं झूठ का बड़ा और सत्य का छोटा क्षेत्र रह गया है। हमें लगता है मोबाइल ही हमसे झूठ बुलवाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.