हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना छाता पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लुटेरे को 23 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी ने वर्ष 2000 में मेंहदी ले कर जा रहे ट्रक को अपने साथियों के साथ लूटा था। इस मामले में पुलिस ने लुटेरे के साथियों को वारदात के कुछ साल बाद ही गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद कर लिया था। मथुरा के थाना छाता इलाके में 19 जनवरी 2000 को दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात हुई थी। इस वारदात को हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना थाना निवासी मोहम्मद रफीक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस वारदात में रफीक और उसके साथियों ने मेंहदी के 250 बोरी ले कर जा रहे ट्रक को लूट लिया था। मोहम्मद रफीक ने नेशनल हाईवे पर दौताना गांव के समीप 19 जनवरी 2000 को मेंहदी से भरे ट्रक को लूटने की वारदात को अंजाम दिया। शातिर लुटेरों ने लूटे गए ट्रक के आगे टाटा 407 मिनी ट्रक को लगाया और उसके बाद हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद रफीक और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को अलग अलग तारीखों में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन रफीक पकड़ में नहीं आया। शुक्रवार को मथुरा की छाता पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने 23 वर्ष बाद रफीक को गिरफ्तार कर लिया। लूट की वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रफीक को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किए लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी। इसके बाद तत्कालीन एसएसपी ने रफीक पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रफीक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शातिर लुटेरे रफीक को गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह,हैड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार,गोपाल,कॉन्स्टेबल रिंकू,धर्मेद्र,प्रीत कुमार राहुल बाल्यान आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
