हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। करवाचौथ पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के बाजार सुहागिनों की चूड़ियों, आकर्षक साड़ियां, बिंदी, झुमके, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री से सज उठे हैं। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पिछले दो दिनों से महिलाओं की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है। किसी दुकान पर झुमके की चमक नजर आई तो कहीं पर चूड़ियों की खनक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं दुकानदार भी करवाचौथ को भुनाने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को करवाचौथ का त्योहार है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस कामना के साथ महिलाओं का सजने-संवरने का भी अवसर होता है। इसलिए हर कोई कुछ खास खरीदना चाहती है। बाजारों में पारंपरिक श्रृंगार सामग्री के साथ डिजाइनर साड़ियां, लेहंगे और सूट की भी खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा कलरफुल एवं डिजाइनर करवे बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। जवाहर हाट गौरैया मठ मंदिर के पास करवा बेच रहे तरुण प्रजापत ने बताया कि उसके पास सजी सजाई आरती की थाली, लाल, गुलाबी, हरे कलर के करवा हैं। इसकी खूब बिक्री हो रही है। उसके पास 150 रुपये की सजी हुई थाली, 50 रुपये के डिजाइनर करवा हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग शुरू हो गई है। अपने सजना को रिझाने के लिए महिलाओं ने ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया है। कई ब्यूटी पार्लरों में दो दिन तक फुर्सत नहीं है। शुक्रवार की सबसे ज्यादा बुकिंग हैं। मिडोस वेलनेस सेंटर की मैनेजर पूजा कामथ का कहना है कि करवाचौथ पर खासी बुकिंग है। इस दिन के लिए महिलाएं खासतौर पर मेकअप करवाती हैं। पार्लर पर सुबह से शाम तक महिलाएं पहुंच रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
