हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार रोडवेज की बसें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फेरे लगाएंगी। इसके लिए निगम ने बसों की फिटनेस जांच और मरम्मत अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही यात्रियों के पिकिंग प्वाइंट पर कर्मचारियों की तैनाती को भी दुरुस्त किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बस स्टॉप और डिपो पर साफ-सफाई, रोशनी और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को दिवाली और छठ के दौरान न केवल अधिक बसें मिलें, बल्कि स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी हो, यही प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ वाले रूटों जैसे लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और गोरखपुर के लिए विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। इसके अलावा जयपुर, दिल्ली आदि से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
परिवहन विभाग ने बसों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर अर्थदंड (फाइन) भी लगाया जाएगा। बसों की सफाई व्यवस्था की नियमित चेकिंग की जाएगी। यदि किसी बस में गंदगी, धूल या दुर्गंध पाई जाती है तो मौके पर ही नकद चालान वसूला जाएगा। इसमें न सिर्फ चालक परिचालक पर फाइन लगेगा, बल्कि जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। गंदगी मिलने पर यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए रोडवेज अब मोबाइल एप के माध्यम से फीडबैक सिस्टम शुरू कर रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
