• Thu. Feb 19th, 2026

गोवर्धन में श्वेत चांदनी में महारास का हुआ आयोजन

ByVijay Singhal

Oct 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव पारसौली में चंद्रमा ने शीतल चांदनी को ब्रजभूमि पर बिखेरना शुरू किया तो चंद्र सरोवर की लहरें मानो महारास का गुणगान करने लगीं। चंद्र सरोवर में 51 सौ दीप जलाए तो महारास स्थल रोशन हो गया। दीपों से चंद्र सरोवर जगमगा उठा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित महारास को दर्शक अपलक निहारते रहे। श्रीकृष्ण के महारास के आयोजन ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। पारसौली में महारास का आयोजन वातावरण को दिव्य बनाने लगा। मंदिर में भगवान रास बिहारी ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांटा गया। राधाकृष्ण का ब्रज गोपिकाओं के संग महारास का ये उत्सव अकल्पनीय ही होता है। अमित कौशिक व ओम प्रकाश कौशिक ने सरोवर को दीपों से सजाया। बांसुरी की धुन दर्शकों को आनंद के चरम पर पहुंचा रही थी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित महारास को दर्शक अपलक निहारते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.