• Thu. Feb 19th, 2026

वृंदावन में फिर हरे पेड़ों का अवैध कटान, बेखबर रहा वन विभाग

ByVijay Singhal

Oct 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित गौरेदाऊ जी आश्रम मार्ग पर एक प्लॉट में हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलवा दिया गया। प्लॉट मालिक ने नियमों की अनदेखी करते हुए खुद ही पेड़ों की कटाई करवाई लेकिन वन विभाग बेखबर बन रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बीते दो दिन पहले की है जब खाली पड़े एक निजी प्लॉट पर कई हरे पेड़ काट दिए गए। खास बात यह है कि इनमें से कई पेड़ ऐसी प्रजातियों के थे जिनकी कटाई पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसकी सूचना जब वन विभाग को इस बात की जानकारी मिली तो टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। वन रेंजर अतुल तिवारी ने कहना है कि मौके से पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिन पेड़ों की कटाई हुई है, उनकी प्रजातियों की पहचान की जा रही है। यदि यह अवैध पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.