• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में भाजपा का ‘धन्यवाद मोदी सरकार’ सम्मेलन:GST दरों में कमी पर कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह, विकास कार्यों पर जोर

ByVijay Singhal

Oct 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर द्वारा रविवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर “घटी GST, मिला उपहार–धन्यवाद मोदी सरकार” सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने जीएसटी दरों में कमी को केवल कर राहत नहीं, बल्कि आमजन के लिए एक सच्चा उपहार बताया। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि गरीब कल्याण ही मोदी सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है और भारत आज वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर शर्मा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से व्यापारी और उपभोक्ता दोनों वर्गों को राहत मिली है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता तक योजनाओं का लाभ और संदेश पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाने का आग्रह किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने जीएसटी राहत को छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए नए अवसर बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक सहजता बढ़ेगी और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि यह केवल कर दरों में कमी नहीं है, बल्कि विकास और जनकल्याण की एक ठोस नीति है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को सशक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, पवन हिंडोल, अंकुर अग्रवाल, पार्षद विजय शर्मा, श्याम शर्मा, ललित अग्रवाल, कृष्णमणि सूबेदार, अमित पाठक, ललित गौतम, नितिन चतुर्वेदी, अनीश वर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रणय पाराशर, दीपक गोला, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, यशपाल सिंह, कौशल खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल, आकाश पचौरी, सचिन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.