• Mon. Feb 9th, 2026

राया पुलिस पर पथराव के आरोप में आठ नामजद, दो गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में बाइक चोरी के आरोप में नामजद को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से असलाह और चोरी का मोबाइल बरामद किया है। बुधवार को बाइक चोरी में नामजद आरोपी कस्बा के व्यापारी मोहल्ला निवासी मुन्ना उर्फ नासिर को पुलिस पकड़ने गई थी। मुन्ना को पकड़ते ही परिजन ने पुलिस पर पथराव कर दिया और आरोपी को पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस ने थाना राया में आठ लोगों के खिलाफ पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। दबिश देकर आरोपी शाहरुख निवासी व्यापारी मोहल्ला को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए मुन्ना और शाहरुख के कब्जे से तमंचा कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया की आरोपी शातिर किस्म के हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.