• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा जनपद में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पूर्वानुमान में आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। ऐसे में किसानों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ गई है। वे जल्द से जल्द धान की फसल को मंडी पहुंचाने में जुट गए हैं। पांच दिन पहली हुई जोरदार बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। शहर में जलभराव के साथ ही नवीन मंडी में भी पानी पर गया था। इसके साथ ही पककर तैयार धान की फसल में भी नुकसान हुआ था। इसके बाद भी बूंदाबांदी होती रही। बीते दो दिन से मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत जल्द ही परेशानी में बदल सकती है। मौसम विभाग ने 5 से 7 अक्तूबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 6 और 7 को तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। अगर बारिश हुई तो धान की फसल के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। दरअसल धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल को मंडी पहुंचाकर विक्रय करने की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच बारिश होने से धान की फसल बर्बाद हो सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.