हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा यात्रा के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित श्रीबाबा आश्रम से हुआ और डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामी घाट होते हुए विश्राम घाट पहुंची। विश्राम घाट पर सामूहिक यमुना पूजन के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में धर्मध्वजा, वृंदावन का बैंड, संकीर्तन मंडल, शहनाई वादन तथा श्रीकृष्ण-बलराम और यमुनाजी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरवासियों ने पूरे मार्ग में आरती व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मार्ग में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति और नारायण दास ट्रस्ट की ओर से भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के सह संयोजक अमित भारद्वाज ने बताया कि 5 अक्तूबर को यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर जयपुर, कोटा, झालावाड़ और आगर होते हुए 9 अक्तूबर को उज्जैन में सांदीपनी मुनि आश्रम पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, लालजी शास्त्री, मुरारी लाल उपाध्याय, श्याम शर्मा, संजय हरियाणा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
