• Thu. Feb 19th, 2026

श्री रामराज्याभिषेक लीला का भव्य मंचन, उमड़ा जनसैलाब

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, लीला मंच पर श्रीराम राज्याभिषेक लीला का भव्य मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को राजतिलक के बाद राज सिंहासन पर विराजित किया गया। कुलगुरु वशिष्ठ के रूप में श्री शरणानंद जी महाराज ने वेदोच्चारण के साथ प्रभु का राजतिलक किया। कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपहार अर्पित किए, माता कौशल्या ने आरती उतारी। बंदीजन व वानर भक्ति और हास्यपूर्ण दृश्यों के माध्यम से लीला का रसपूर्ण मंचन हुआ। हनुमानजी की वीरता और भक्ति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रसाद सेवा रविकांत गर्ग, मूलचन्द गर्ग और गिरधारी लाल गर्ग ने की। इस अवसर पर नंद किशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप सर्राफ पीके, विजय किरोड़ी, शशांक पाठक समेत अन्य उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.