हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शीघ्र ही बरसाना पधारेंगे। उनके नेतृत्व में नवंबर में शुरू होने वाली सनातन एकता पदयात्रा आध्यात्मिक चेतना की लहर प्रवाहित करेगा। बरसाना कस्बे की माताजी गोशाला में बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि रोहित रिछारिया ने संतों के साथ बैठक की। यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। रिछारिया ने बताया कि 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर से भव्य यात्रा प्रारंभ होगी। दस दिवसीय पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेंगे। यहां बांके बिहारीजी के दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता लाना, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और ब्रजभूमि को मांस, अंडा व शराब से पूर्णतः मुक्त कराना है। यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए पं. धीरेन्द्र शास्त्री स्वयं बरसाना पधारेंगे। बैठक में मान मंदिर सेवा संस्थान के सचिव सुनील सिंह, माताजी गोशाला के संयोजक ब्रजशरण दास महाराज ने पदयात्रा को हर संभव सहयोग देने का संकल्प जताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
