• Thu. Feb 19th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हमले का एक और शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर फायरिंग करने वाले एक और शूटर को पुलिस ने अकबरपुर गांव में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की दोनों टांगों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि लोकेश पंडित गिरोह के एक सदस्य के हाईवे स्थित अकबरपुर गांव में पहुंचने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। अकबरपुर थीम पार्क के पास बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने अपना नाम विष्णु निवासी सुनरख थाना जैंत बताया। आरोपी से चोरी की बाइक और असलहा व कारतूस बरामद किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.