हिदुस्तान 24 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में शासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निरीक्षण किया। डीएम ने गोवर्धन-मथुरा सड़क चौड़ीकरण निर्माण से लेकर जमुनावता गोशाला, प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन में सांसद निधि से दिए फर्नीचर, गोवर्धन, आन्यौर, जतीपुरा व राधाकुंड देहात की स्टोर्म वाटर ड्रेनेज योजना, पारासौली में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों का भी देखा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर चौड़ीकरण के निरीक्षण के दौरान काम में धीमी गति मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से पूछा कि निर्माण सामग्री सैंपलिंग पिछले दो महीने से क्यों नहीं कराई गई। डीएम ने सड़क की मोटाई, डिवाइडर की चौड़ाई से लेकर निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच की। अधिकारियों में आपसी समन्वय न होने पर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। इंजीनियर को टीम बनाकर 31 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। मथुरा से गोवर्धन राजस्थान सीमा तक 25 किमी तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। सांसद निधि द्वारा दिए गए फर्नीचर की गुणवत्ता को परखा गया। विद्यालय में अन्य कार्यों को 26 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश ईओ गोवर्धन को दिए। जमुनावता गोशाला में गोवंश की स्थिति को देखा। गायों को ठंड से बचाने के निर्देश दिए। पौराणिक ग्राम पारासौली में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखा गया। उन्होंने अष्टछाप के कवियों के स्थल, चंद्र सरोवर आदि का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी गोवर्धन कमलेश गोयल, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग गजेंद्र सिंह वार्ष्णेय, सीओ राम मोहन शर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, ईओ आलोक वर्मा, प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, बालकिशन मुखिया आदि थे।
मथुरा-गोवर्धन मार्ग का निरीक्षण कर सामग्री की सैंपलिंग कराई गई है। हर हाल में 31 मार्च तक निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही रोड पर डिवाइडर बनाकर मिट्टी भरण कर पौधरोपण किया जाएगा। गोवंश का ठंड से बचाव जरूरी है। ई-टेगिंग के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बोला गया है। बिंदुवार निरीक्षण में ऐतिहासिक गांव पारासौली को गोवर्धन के मानचित्र पर पर लाने का प्रयास है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
