• Thu. Feb 19th, 2026

छाता में हुए कुश्ती दंगल में उमड़ा जनसैलाब

ByVijay Singhal

Oct 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के छत्रवन दंगल कमेटी के तत्वावधान में गोवर्धन रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को पार करके कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। तीन लाख रुपये की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। हजारों लोगों ने दंगल का आनंद उठाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। दंगल में महिला पहलवानों की 7200 रुपये की कुश्ती सलोनी मथुरा और प्रियंका रोहतक के बीच हुई। इसमें प्रियंका ने जीत दर्ज की। 21 हजार की कुश्ती सौरभ, दीपांशु, सचिन व सुंदर ने जीती। 51 हजार की कुश्ती उमराया के कान्हा पहलवान ने जीती। अंतिम कुश्ती तीन लाख रुपये की बंटी पहलवान छाता और सुखचेन पहलवान दिल्ली के मध्य बराबरी पर छूटी। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि छाता फाल्गुन उर्फ कान्हा, चरन सिंह जादौन, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र चौधरी, धर्मवीर, जीतू, रामबाबू जादौन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। शिवशक्ति दल का रहा सहयोग से शिव शक्ति दंगल के बैनर तले आयोजित कुश्ती दंगल में हनुमान बगीची के महंत बाबा गोपाल दास के सानिध्य में संगठन के लोगों ने सहयोग किया। अध्यक्ष वेद पंडित ने बताया कि सहयोगियों में ठाकुर राहुल सिंह, चंदर, तेजवीर शर्मा, कल्लू, भगवान सिंह, टीकम, बंशी, पुष्पेंद्र, बाबू, गजेंद्र, गिर्राज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.