• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में धावकों ने दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश

ByVijay Singhal

Oct 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पांच किलोमीटर की ओपन महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। दौड़ के माध्यम से धावकों ने लोगों को फिटनेस का संदेश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। खेल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रायफल क्लब (जिलाधिकारी निवास) से प्रारंभ हुई दौड़ पेट्रोल पंप चौराहा, पंचायत भवन, जिला कारागार, ऑफिसर्स कॉलोनी होते हुए वापस रायफल क्लब पर संपन्न हुई। दौड़ में पुरुष वर्ग में अडूकी निवासी सचिन गुर्जर प्रथम, कोयला निवासी महेश द्वितीय, ईगन गार्डन निवासी कान्हा तृतीय स्थान पर रहे। पंकज, अजीत, पीके को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। महिला वर्ग में सदर निवासी पूनम प्रथम, अन्नू द्वितीय, सुहाना तृतीय स्थान पर रहीं। छाया, रितु, दीप्ति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पूर्व स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। युवा कल्याण अधिकारी पीएस गौतम ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, पदम सिंह समेत अन्य युवा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.