हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निगम मथुरा-वृन्दावन के भूतेश्वर कार्यालय सहित मथुरा, वृन्दावन एवं औरंगाबाद कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनायी गयी। भूतेश्वर कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात सभागार में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रपटों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर कवि रमाकांत पांडे ने कविता-पाठ प्रस्तुत किया जिसमें महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी सहित स्वतंत्र भारत के महान पुरुषों के योगदान का स्मरण कराया गया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। महापौर श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती विश्व अहिंसा दिवस एवं राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनायी जाती है। बापू के आदर्श, सत्य और अहिंसा का मार्ग केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं जय-जवान-जय-किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने स्वतंत्र भारत में सुधारों की नींव रखी। उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। वे केवल भारत ही नहीं बल्कि समस्त विश्व में सत्य और अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं। कार्यक्रम में पार्षदगण गुलशन चंदन आहूजा एवं तरुण सैनी ने भी पूज्य बापू एवं शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किये। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने किया । नगर निगम मथुरा कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत माल्यार्पण किया गया।नगर निगम वृन्दावन कार्यालय में उपसभापति मुकेश सारस्वत एवं अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रपटों के साथ-साथ पार्क में स्थित उन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
