• Thu. Feb 19th, 2026

पड़ोसी से मांगी छाछ तो नाराज हो गई पत्नी, कहासुनी इतनी बढ़ गई, बुलानी पड़ी पुलिस; दोनों गए जेल

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 त8वी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव परसोती गढ़ी में बुधवार सुबह एक युवक पड़ोसी के घर से छाछ मांग लाया था। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। जिससे पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति और छाछ देने वाले पड़ोसी को थाने ले गई, जहां उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। गांव परसोती गढ़ी निवासी गुलफाम बुधवार सुबह अपने पड़ोसी रमजान के घर से छाछ मांग लाए थे। इस बात पर उनकी पत्नी अमरीन नाराज हो गई। छाछ के विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई। महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसके पति गुलफाम और छाछ देने वाले पड़ोसी रमजान को थाने ले गई। एसएसआई अमित तौमर का कहना है कि महिला की शिकायत पर गुलफाम और रमजान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.