हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के साैंख में मजदूर का फोटो अपराधी बताते हुए गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही अपराधी को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को पांच लाख रुपये देने की भी बात कही। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा निवासी हेमेश मजदूरी का कार्य करता है। छह सितंबर को हेमेश के नाम से गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। इसमें युवक ने लिखा कि डकैती, लूटपाट व हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड अपराधी हेमेश खुटेला को जिंदा या मुर्दा लाने पर पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। हेमेश पर लोगों के फोन आना शुरू हो गया। पीड़ित हेमेश ने थाना मगोर्रा में गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के पिता मनोहर सिंह का कहना है कि मेरे पुत्र हेमेश के नाम से गांव के ही एक युवक ने अपराधी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल किया है। इसमें लूटपाट, डकैती और हत्या का अपराधी बताते हुए मोस्टवांटेड बताकर पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मजदूर के नाम से एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
