हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जीआरपी पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनोंमें चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 अंगूठी व 1 घड़ी बरामद की है। बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 2.35 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास अवस्थी उर्फ पंडित (औरैया), असर उर्फ अल्तमस (मथुरा) और अभिनय (ग्वालियर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि विकास अवस्थी और उसका साथी पहले रेलवे में वेंडर का काम करते थे। इसी दौरान उन्हें रेलवे और ट्रेनों की पूरी जानकारी हो गई। इस जानकारी का फायदा उठाकर वे ट्रेन में टिकट खरीदकर यात्रा करते और जैसे ही ट्रेन कौशन पर धीमी होती, यात्रियों से मोबाइल, आभूषण और अन्य कीमती सामान छीन लेते। बाद में चोरी का माल रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते थे। अभियुक्त विकास अवस्थी उर्फ पंडित का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर जीआरपी इटावा, जीआरपी फिरोजाबाद और जीआरपी कानपुर में चोरी, लूट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। विकास अवस्थी ने वेंडर का काम करते-करते अपराध की दुनिया में कदम रखा और अब संगठित तरीके से ट्रेनों में लूट और छिनैती की वारदातें करने लगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
