• Thu. Feb 19th, 2026

फूलों से सुसज्जित हनुमानजी का डोला देख सभी मंत्रमुग्ध

ByVijay Singhal

Sep 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भरत मिलाप मेले के तहत रात करीब 8 बजे रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से फूलों से सुसज्जित हनुमानजी का डोला निकाला गया। हनुमानजी का डोला सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि भगवान सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, बलवंत सिंह, अभिषेक जैन, योगेश खंडेलवाल, नीरज आढ़ती आदि ने आरती उतारकर डोले का शुभारंभ किया। शोभायात्रा तोताराम मंदिर से शुरू होकर बल्देवगंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने से होती हुई लीला स्थल पर समाप्त हुई। डोले के रामलीला मैदान पहुंचने पर लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में कलाकारों ने लीला का मंचन किया। इसमें शबरी के बताए हुए मार्ग पर प्रभु राम का लक्ष्मण के साथ जाना, बाली वध एवं श्रीराम सुग्रीव मित्रता लीला का मंचन किया गया। लीला से पूर्व ग्यालाल ट्रस्ट से राम लक्ष्मण, बाली व सुग्रीव सेना की झाकियां निकाली गईं। आज मंगलवार को ग्यालाल ट्रस्ट से रामजी की सवारी शाम 6 बजे से निकाली जाएगी। वहीं गोमती सरोवर के किनारे लंका दहन लीला एवं गोमती सरोवर में डोंगा की झांकी सजाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.