हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के छात्र रौनक उपमन्यु ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस (डिबेट) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बार अव्वल रहकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गत दिवस दिल्ली आईआईटी में आयोजित संविधान सभा की बैठक में भी जीएलए के रौनक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी स्वर्णिम उपलब्धियों की श्रृंखला को और समृद्ध किया। इस वर्ष रौनक ने कुल 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी में प्रथम पुरस्कार जीता। इस साल रौनक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम पुरस्कार, आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरस्कार, इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल स्थान हासिल किया, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला ने सम्मानित किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
