• Thu. Feb 19th, 2026

गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर मांगी सपा की जीत की मनौती

ByVijay Singhal

Sep 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह दानघाटी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गिरिराज का दुग्धाभिषेक कर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मनौती मांगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए सपा नेताओं की मेहनत रंग लाएगी। इसके लिए जिले में हर घर संपर्क अभियान की शुरूआत दानघाटी मंदिर में गिरिराज पूजा कर की है। जनसंपर्क अभियान के दौरान एकता चौराहा पर लोगों ने ठाकुर किशोर सिंह का स्वागत किया। ठा. किशोर सिंह ने बताया कि गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने लिए हर गांव में बूथ कार्यकर्ता बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है, किसान को खाद नहीं मिल रहा, सड़क गड्ढों में तब्दील हैं, कुंड, सरोवरों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भूमाफिया पर कार्रवाई की बात करते हैं, भाजपा के लोग खुद सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, डॉ. अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, कुंवर नरेंद्र सिंह, दीपक गौड़, मुकेश सिकरवार, ऋतु गोयल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.