• Thu. Feb 19th, 2026

जम्मू की तर्ज पर मथुरा में तैयार हुई वैष्णो देवी गुफा

ByVijay Singhal

Sep 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के द्वारा जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी की गुफा की तर्ज पर जवाहर विद्यालय इंटर काॅलेज के मैदान पर 1500 मीटर लंबी गुफा का निमार्ण कराया गया। जिसमें मां वैष्णो देवी के साथ अर्धकुमारी, चरण पादुका, बाण गंगा एवं भैरो बाबा के मनोहर दर्शन शोभायमान थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन सुदामा कुटी के नाभापीठ आचार्य स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज ने मां वैष्णो देवी के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मां भगवती को छप्पन भोग अर्पित किए। इस दौरान मां भगवती के जागरण में कानपुर की शर्मा सिस्टर, संदीप मस्ताना, वृंदावन के प्रमोद उपाध्याय, मथुरा के अश्विनी शर्मा व आगरा के जीतू ने मातारानी के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ.अंशुमान गोयल, महासचिव पं. शशांक पाठक, विवेक सूतिया, बंटी गोला, अमर शर्मा, सौरभ अग्रवाल समेत अन्य का सहयोग रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.