हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के ब्लॉक के गांव अकबरपुर में शेरगढ़ मार्ग पर 50 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा और प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू होने जा रहा है। निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने नारियल फोड़कर कार्य का भूमि पूजन किया। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस नए प्रवेश द्वार के बनने से गांव की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। करीब 50 लाख की लागत से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण होगा। नरदेव चौधरी ने कहा कि यह भव्य गेट और महाराणा प्रताप की प्रतिमा न केवल गांव को एक नई पहचान देगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधान प्रतिनिधि भरत सिसौदिया ने चांदी का मुकुट और स्वाफा पहनाकर मंत्री और उनके प्रतिनिधि का स्वागत किया। हरिकिशन, पातीराम सिसौदिया, चंदन मास्टर, पप्पू सिसोदिया, शिवजी सिसौदिया, विष्णु हिन्दुस्तानी, जीतू गुप्ता, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
