• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग:छात्रों ने 25 साल से बंद चुनावों को फिर शुरू करने की अपील की

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में छात्र संघ चुनावों को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। छात्र नेता रोहित जादौन ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से बंद पड़े इन चुनावों को बहाल किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और एकता बनाए रखने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर करणी सेना, भगवा दल सहित विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से छात्रों के हित में एक फीस नियामक प्राधिकरण स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे फीस संरचना निर्धारित होगी और कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अनावश्यक फीस वसूली पर अंकुश लगेगा। वक्ताओं ने शिक्षा को व्यावसायिक दृष्टिकोण से हटाकर सेवा भाव से जोड़ने की बात कही, ताकि सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सके। छात्र नेता जादौन ने सरकार से अपील करते हुए स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने छात्रों से इन आंदोलनों का समर्थन करने का आह्वान किया, ताकि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाया जा सके। प्रेस वार्ता में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में सुधार की मांग भी उठाई गई। छात्र नेताओं ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव तो हुए हैं, लेकिन कई महापुरुषों की कविताएं, विचार और योगदान उपेक्षित रह गए हैं। उन्होंने मांग की कि सभी महापुरुषों की रचनाओं और कविताओं को पुनः प्रकाशित किया जाए, जिससे नई पीढ़ी उनके आदर्शों से परिचित हो सके। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसका एकमात्र उद्देश्य छात्र हितों की रक्षा करना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.