हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी में जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जय सिंह, सुनील श्रीवास्तव और विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने किया। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 11 अक्तूबर को नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न आयु वर्गों में ओजस्वी साह, चित्रांगना, आरोही गुप्ता, अमन सिंह, कुणाल कश्यप, यश सिंह, सती, निर्माता, याहवी और अनिका चौधरी सहित कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन में रोलर हॉकी का भी प्रदर्शन मैच हुआ। प्रतियोगिता के संचालन में उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारी और निर्णायकों ने सहयोग किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
