• Thu. Feb 19th, 2026

महापंचायत में आरपार की लड़ाई का एलान

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी स्थित एक फार्म हाउस पर महापंचायत हुई। इसमें ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास से फरह के एक दर्जन गांवों को बाहर करने पर विरोध जताया गया। मांग पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह ने कहा कि गांव गढ़ाया, लतीफपुर, झंडीपुर, बलरई, नगला मेड़की, आंवला-सुल्तानपुर, लाड़पुर, नगला ग्यासी, बमूरी, अगनपुरा आदि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में शामिल रहे हैं। तीर्थ विकास परिषद के नए नक्शे में इन गांवों को बाहर कर दिया। अनूप चौधरी ने बताया कि महापंचायत में बना प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन देगा। इसमें हटाए गए गांवों को नए नक्शे में शामिल कराए जाने की मांग की जाएगी। पंडित रूपचंद शर्मा ने कहा कि गुरु गर्गाचार्य की भूमि गढ़ाया को नए नक्शे में शामिल किया जाए। भोला चौधरी, सोमवीर सिंह, प्रेम सिंह, पारस ठाकुर, मलखान सिंह, दशरथ, मोहित चौधरी, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.