हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल की धड़कने को बढ़ाने वाला एशिया कप का फाइनल मैच बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग टीवी स्क्रीन पर चिपक गए। भारत की खराब शुरुआत के बाद क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए थे, लेकिन तिलक वर्मा की धमाकेदार पारी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जीत के साथ ही कई इलाकों में जश्न शुरू हो गया। एशिया कप के फाइनल मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी रात 8 बजे से पहले ही अपने काम निपटाकर घरों में पहुुंच गए थे। मथुरा के कई होटलों में भी स्क्रीन पर मैच दिखाने की व्यवस्था की गई थी। शुरुआती ओवरों में भारतीय पारी के लड़खड़ाने और ओपनर अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की उलझन बढ़ गई थी। तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रन रेट गिर गई। लेकिन 10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने फिर से वापसी की। सांसों को रोकने वाले इस मुकाबले में आखिरकार जीत भारत के हिस्से में आई। रिंकू सिंह के चौके के साथ ही भारत ने जीत का वरण किया। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभय चावला का कहना है कि भारतीय टीम ने जबर्दस्त वापसी की। इस जीत की टीम इंडिया हकदार थी, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था। यही कारण था कि भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। ऐसे में भारत के सामने कोई भी टीम होती, वह मैच हारती। क्रिकेट प्रेमी राहुल बोले कि फाइनल में जीत के साथ ही सदर बाजार, होली गेट, गोवर्धन चौराहा , राधिका स्टेट सहित कई इलाकों में आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया। कई इलाकों में लोगों ने तिरंगे के साथ सड़कों पर निकलकर जश्न मनाया।
7455095736
