• Thu. Feb 19th, 2026

उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शन केंद्र बनाएगा बकरी अनुसंधान संस्थान

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मखदूम स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र बनाया जाएगा। संस्थान के साथ ही सांसद हेमामालिनी ने भी डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा। बकरी पालन के लिए किसानों को प्रेरित करने के साथ ही बकरी से जुड़े उत्पाद तैयार करने में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक दिन रात जुटे हैं। बकरी की नई नस्लें तैयार करने के साथ ही बकरी के दूध व अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य बकरी पालन से किसानों की आय बढ़ाना है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके बाद बकरी से संबंधित उत्पादों की जानकारी किसानों व आमजन तक नहीं पहुंच पाती है। इसी को लेकर संस्थान ने अब किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आगरा-मथुरा हाईवे पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। हाल ही में सांसद हेमामालिनी ने भी डीएम को पत्र भेजकर केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। विशेष रूप से यह जमीन नगर पंचायत फरह क्षेत्र में या हाईवे पर आवागमन में सुलभ क्षेत्र में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने उक्त जमीन के लिए एडीएम प्रशासन और उप जिलाधिकारी मथुरा को निर्देशित किया है। उन्हें जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा स्थापित किए जाने वाले किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र पर केवल बकरी से तैयार उत्पादों की ही बिक्री के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें प्रशिक्षण व परामर्श काउंटर का संचालन कर बकरियों के प्रजनन, टीकाकरण, रोग नियंत्रण और पोषण के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही लाइव ऑडियो-विजुअल डेमो और बकरीपालन से संबंधित उपयोगी पुस्तकों का विक्रय भी किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.