हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशांत शर्मा
मथुरा। शक्ति की आराधना के पर्व अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए विभा शक्ति फाउण्डेशन ने प्रत्येक वर्ष की भांति डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाज की विभिन्न महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के समक्ष दीपक प्रज्जवलन कर उनकी आराधना, वंदना के साथ किया ।कार्यक्रम में महिलाओं ने देवी के भजन , लांगुरिया गायन की प्रस्तुति दी गयी एवं डांडिया नृत्य किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलो का आयोजन भी किया गया । जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरुष्कृत भी किया गया। फाउण्डेशन की डायरेक्टर कीर्ति शर्मा ने फाउण्डेशन में इस तरह के कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं फाउण्डेशन की अध्यक्षा लता शर्मा ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया । कार्यक्रम में शिखा जैन, वंदना डावर, प्रेमलता शर्मा , ऋतु भार्गव , पायल शर्मा , सिंड्रेला शर्मा, पारूल शर्मा, मीनल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
