• Thu. Feb 19th, 2026

बलदेव में पति-पत्नी के विवाद में विवाहिता नेजहर खाकर दी जान

ByVijay Singhal

Sep 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अमीरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान अमीरपुर निवासी समीर की पत्नी शिवानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार को घरेलू कलह से परेशान होकर शिवानी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम हाउस पर शाम 5 बजे परिजनों ने बताया कि पति समीर शराब का आदी है। नशे की हालत में अक्सर शिवानी से झगड़ा करता था। आए दिन होने वाले विवाद और मारपीट से शिवानी तनाव में रहती थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन घटना को लेकर अधिक जानकारी देने से कतरा रहे हैं और उन्होंने पारिवारिक कलह व सामाजिक शर्मिंदगी का हवाला दिया। घटना के बाद पति समीर मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। चौकी प्रभारी वीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.