• Thu. Feb 19th, 2026

आई लव मोहम्मद पोस्टर के बाद हाई अलर्ट पर मथुुरा, मिश्रित आबादी में पुलिस-प्रशासन ने लोगों से की अपील

ByVijay Singhal

Sep 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरेली में आई लव मोहम्मद के लगाए गए पोस्टरों से उपजे विवाद के बाद  जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस ने मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों के शांति की अपील की। साथ अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। बरेली में आई लव मोहम्मद के लगाए गए पोस्टरों से उपजे विवाद के बाद शुक्रवार की रातभर जिले की पुलिस ने मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में गश्त की। शहर की कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों आइ लव मोहम्मद के लगे पोस्टर उतरवाए। देर रात तक पुलिस गश्त करके पोस्टरों को उतरवाती रही। वहीं शनिवार को जिले भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं दोपहर को एसडीएम सदर अभिनव जे जैन और सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने फरह के कई स्थानों पर लोगों से संपर्क किया। शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को लेकर समझाया। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई गलत बात करता है तो तत्काल प्रशासन को जानकारी उपलब्ध कराएं। सीओ रिफाइनरी ने लोगों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेशों के बहकावे में नहीं आने को समझाया। कहा कि कोई गलत संदेश प्रसारित करता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। इससे ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.